फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में युवक की मौत, बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बलरामपुर जिले में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की बहराइच मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, नानपारा इलाके में वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलरामपुर के भिटवरिया कला गांव निवासी मंगल वर्मा (30) मंगलवार रात बाइक से सिटकिहवा चौराहे की ओर जा रहे थे। रतोही और सिटकिहवा चौराहे के बीच अज्ञात वाहन से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बलरामपुर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान बुधवार दोपहर उनकी मौत हो गई। उधर, नानपारा क्षेत्र के खैरी समैसा निवासी गंगाराम मौर्य (60) बुधवार सुबह साइकिल से कोटे की दुकान पर राशन लेने जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार चौपहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें