फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पिकप की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 27 Apr 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली देहात के गोंडा मार्ग पर बुधवार रात तेज रफ्तार पिकप ने एक स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल पेट्रोल पंप कर्मी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गायघाट निवासी बृजनाथ तिवारी (42) कोतवाली देहात के दोनक्का स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता थे। बुधवार रात वह स्कूटी लेकर बहराइच जा रहे थे। इसी दौरान बहराइच- गोंडा मार्ग पर मंगलम लॉज के पास एक तेज रफ्तार पिकप ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बृजनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें