फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: समलैंगिक विवाह के खिलाफ महिलाओं ने जताया विरोध

Thu, 27 Apr 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में समलैंगिक विवाह के खिलाफ महिलाओं का विरोध अब खुलकर सामने आने लगा है। बृहस्पतिवार को इस मसले पर सड़कों पर उतरी महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना विरोध जताया। आक्रोशित महिलाओं ने इसके खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी मौजूद एडीएम को सौंपा। नाराज महिलाओं ने समलैंगिक विवाह के मुद्दे पर की जा रही जल्दबाजी को मानवता के लिए बड़ा खतरा बताया।
विज्ञापन


नाराज महिलाओं की अगुवाई कर रही सुुनीता सिंह ने कहा कि समलैंगिक विवाह किसी भी प्रकार से भारतीय संस्कृति के लिए उचित नहीं है। समलैंगिक विवाह समाज की वैवाहिक संस्था को कमजोर करने की एक सोची समझी चाल है। इस लिए सभी को एकजुटता के साथ इसका कड़ा विरोध करना चाहिए।
नाराज महिलाओं ने कहा कि ऐसे विवाह को अनुमति मिलने से कई तरह के विवाद शुरु हो जाएंगे। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक पांच सूत्रीय मांग पत्र भी मौजूद एडीएम के माध्यम से प्रेषित किया। इसमें चेताया गया कि इस पर प्रभावी रोक न लगी तो समलैंगिक विवाह के विरोध में महिलाएं एकजुट होकर सड़कों पर उतरने को विवश होगी। इस मौके पर सुषमा सिंह, रीता सिंह, नीलम, सरिता, पिंकी, मंजू व शिल्पी सहित कई महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें