फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अंधरीचक सरसा गांव में पत्नी से विवाद के बाद पहुंचे ससुरालीजनों ने युवक को पीट दिया। पिटाई से क्षुब्ध युवक ने जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी व ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के अंधरीचक सरसा गांव निवासी पंकज तिवारी पुत्र जगबहादुर का अपनी पत्नी रमा से रविवार शाम चार बजे किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पत्नी ने इसी थाना क्षेत्र स्थित मायके वालों को फोन करके बुला लिया। आरोप है कि पंकज का ससुर अपने तीन साथियों के साथ आ गया और झगड़ा करने लगा। ससुर व उसके साथियों ने पंकज की जमकर पिटाई कर दी।
ससुरालीजनों के पिटाई से क्षुब्ध पंकज ने रविवार देर रात जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज के लिए लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर ससुर, पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें