हुजूरपुर (बहराइच)। सरयू नदी के भंगहा घाट पर शुक्रवार को गिरधारी (25) गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें डूबता देख नदी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि रामपाल का 25 वर्षीय बेटा गिरधारी भंगहा घाट पर नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब तक आसपास मौजूद लोग उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन घाट पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने मौत की कोई जानकारी नहीं दी है। जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।