फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, जीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बाबाबंज-मल्हीपुर मार्ग पर सती जोर गांव के पास शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

झिंगौव्वा निवासी राजितराम (22) शनिवार रात करीब आठ बजे अपने जीजा भंगहर जमदान निवासी चौधरी के साथ बाइक से बेलवाभारी जा रहे थे। इसी दौरान मल्हीपुर की ओर से कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मां दुर्गा की प्रतिमा लेकर आ रहे थे। सती जोर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि राजितराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनके जीजा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें