फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तालाब में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नकवा गांव निवासी देवेंद्र गौतम (35) की तालाब में डूबने से मौत हो गई। रविवार शाम वह गांव के बाहर तालाब किनारे पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए चारा काट रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे तालाब में गिर गए। पानी अधिक होने के कारण डूब गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब के पास पहुंचने पर देवेंद्र का शव पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें