फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बारिश से जगह-जगह जलभराव

विज्ञापन
बारिश के बाद छोटी बाजार में काली मंदिर के पास हुआ जलभराव।
विज्ञापन
बहराइच। तराई में रविवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों और गलियों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के सिविल लाइन, जिला अस्पताल के सामने, त्रिमुहानी रोड, गोंडा रोड, घसियारीपुरा और बक्सीपुरा समेत निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बारिश के साथ बिजली संकट ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को घंटों बिना बिजली के रहना पड़ा। लगातार बारिश और जलभराव के कारण दैनिक कामकाज भी प्रभावित हुआ है। अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें