फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 16 Jun 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
- घर के ऊपर से गुजरी लाइन से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह बाथरूम करने उठे युवक को करंट लग गया। जिससे वह छत से नीचे गिर गया। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रजवापुर निवासी संजय (32) छत पर सो रहे थे। शुक्रवार को तड़के लगभग तीन बजे वह बाथरूम जाने के लिए उठे तो घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलए गए। छत से नीचे गिरने पर परिजनों को जानकारी हुई तो मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके चचरे भाई रामकेवल ने बताया कि संजय घर के अकेले कमाऊ सदस्य थे। वह खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। पयागपुर थाना प्रभारी श्यामदेव चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी नही हैं। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें