फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिला व युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Fri, 16 Jun 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
- बंटवारे को लेकर कलह से परेशान थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर युवक व महिला का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजापुर गिरंट के मजरा लोनियन पुरवा में मायावती (42) रहती थी। पति ननके उर्फ भारत हरियाणा में नौकरी करता है। मायावती के दो बेटों में एक की शादी हो चुकी है। आरोप है कि वह बंटवारे को लेकर आए दिन विवाद करता था। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर मां व बेटे के बीच सुबह काफी विवाद हुआ। इसके बाद मायावती ने बाग में मड़हे के पास लगे पेड़ से लटककर जान दे दी। दूसरी तरफ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निगोह के मजरा मोहन पुरवा निवासी विनय तिवारी उर्फ राहुल तिवारी (21) ने घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जाता है कि युवक अवसाद से पीड़ित था। इंस्पेक्टर अनुज त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें