जरवलरोड। जरवलरोड रेलवे स्टेशन के अपलाइन पर शनिवार की सुबह करीब नौ बजे दरभंगा से अमृतसर जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस जननायक (5211) की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही कटकर मौत हो गई। उसकी पहचान कैसरगंज के ग्राम संतरीदासकुट्टी बदरौली निवासी सूबेदार यादव (37) के रूप में हुई है। स्टेशन मास्टर ने बताया कि आरपीएफ बुढ़वल और जीआरपी गोंडा की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवक जरवलरोड क्यों आया था, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।