फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भाई की मौत को हत्या बता मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक

Sat, 29 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रि​सिया में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक। -संवाद
विज्ञापन
रिसिया। रविदास नगर निवासी युवक शनिवार दोपहर अपने बड़े भाई की मौत को हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। उसने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर टॉवर से कूदकर जान देने की धमकी दी। युवक को टॉवर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने काफी समझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन



रविदास नगर निवासी पंकज सिंह के बड़े भाई राम सिंह (17) मुंबई में एक फैक्टरी में काम करते थे। करीब दो वर्ष पूर्व एक दिन उनका शव फैक्टरी परिसर में फंदे से लटका मिला था। मुंबई पुलिस की जांच में मौत का कारण आत्महत्या बताया गया था। हालांकि, परिजन इसे हत्या बताते हुए मामले की दोबारा जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


पंकज सिंह का आरोप है कि वह दो वर्षों से पुलिस के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसी से नाराज होकर शनिवार को वह क्षेत्र में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और कार्रवाई न होने पर नीचे कूदने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन



युवक के टॉवर पर चढ़ने और हंगामा करने की सूचना पर थाना प्रभारी करुणाकर पांडे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक से बातचीत की गई है। उसे मुंबई पुलिस से पत्राचार कर मामले की दोबारा जांच कराने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें