फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अंतिम संस्कार में गए युवक पर बंदर का हमला, घायल

विज्ञापन
बंदर के हमले में घायल चंद्र प्रकाश दुबे।
विज्ञापन
चित्तौरा। अंतिम संस्कार में त्रिमुहानी घाट पहुंचे शहर के बख्शीपुरा निवासी एक युवक पर बंदर ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बंदर को भगाया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बख्शीपुरा के चंद्रप्रकाश दूबे शुक्रवार दोपहर एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने त्रिमुहानी घाट पहुंचे थे। वहां अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं और वह अन्य लोगों के साथ घाट पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड वहां पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंद्रप्रकाश बंदरों को भगाना चाहा, तभी एक बंदर ने उन पर हमला कर शरीर के कई हिस्सों में काट लिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह बंदरों को वहां से भगाकर चंद्रप्रकाश के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें