मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए पहुंचा पीड़ित।
- फोटो : जगतजीत इंटर कॉलेज में अमर प्रकाश को मिठाई खिलाते प्रधानाचार्य।
बहराइच। कैसरगंज इलाके के कुमारनपुरवा गांव में शुक्रवार शाम एक युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
कैसरगंज इलाके निवासी गणेश (22) को आग लगाने का आरोप एक युवक पर लगा है। बताया जा रहा है कि गणेश का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की गांव में पहले से चर्चा थी। परिजनों का कहना है कि बीती 28 मार्च को गणेश युवती को अपने साथ लेकर लखनऊ चला गया था। कुछ दिन बाद दोनों वापस गांव लौट आए थे।
शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर आरोपी से गणेश का विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने गणेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही युवक चीखने लगा, जिससे आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने बताया कि लड़की के परिवार वालों ने पेट्रोल डालकर आग लगाया है।
प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।