फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेरा पहला वोट के साथ सेल्फी लेंगे युवा मतदाता

Mon, 01 Apr 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा व इकौना नगर में महिलाओं व सुविधा के लिए पिंक बूथ बनाया जाएगा। वहीं पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक युवा बूथ भी बनेगा। जहां मेरा पहला वोट के साथ युवा मतदाता सेल्फी भी ले सकेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग मतदाताओं की सुविधा के अनुसार नित्य नए प्रयोग कर रहा है। एक तरफ जहां महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए भिनगा के उच्च प्राथमिक विद्यालय भिनगा के कमरा नंबर-3 व इकौना के प्राथमिक विद्यालय नत्था पुरवा के कमरा नंबर-एक में पिंक बूथ का निर्माण कराया जाएगा। यहां पीठासीन अधिकारी सहित सभी मतदान कार्मिक व सुरक्षा कर्मी महिला होंगी। यहां टेंट व फर्नीचर से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं गुलाबी रंग की होंगी। महिलाओं के बैठने के लिए कुर्सी, स्वच्छ पेयजल के साथ ही टॉयलेट की व्यवस्था सहित उनकी मदद के लिए बीएलओ के रूप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तैनात किया जाएगा। वहीं भिनगा के पूरेबाले व इकौना के ब्लाॅक कार्यालय में युवा बूथ का निर्माण कराया जाएगा। जहां लगे सेल्फी प्वाइंट पर मेरा पहला वोट लिखा होगा। वहीं भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज व इकौना के केंद्रीय विद्यालय में आदर्श बूथ का निर्माण कराया जाएगा। जहां पिंक व युवा बूथ जैसे सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही यहां व्हील चेयर सहित जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त हेल्प डेस्क स्थापित होंगे। ताकि मतदाताओं को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें