फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नवीन मतदाता मैराथन में युवाओं ने दिखाया जोश

Mon, 01 Apr 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए सोमवार को शहर में नवीन मतदाता मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन कलेक्ट्रेट से रवाना होकर पानी टंकी, जेल रोड, पुलिस लाइन से श्री गुरुनानक चौक होते हुए इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

मैराथन में शामिल छात्र-छात्राएं नारे लगा रहे थे कि युवाओं का मतदान है बढ़ाना, मतदान का प्रतिशत है उठाना, लोकतंत्र सशक्त बनेगा अपना, यह बात है जन-जन को समझाना। लोकतंत्र की शान है मतदान, महिलाओं का अभिमान है मतदान, युवाओं का अधिकार है मतदान, सभी की आशाओं का सम्मान है मतदान। रैली के समापन अवसर पर इंदिरा स्टेडियम में मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर ने मौजूद लोगों को मतदान की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सीडीओ ने सभी मौजूद लोगों विशेषकर छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्वयं तो मतदान करें हीं साथ ही अपने परिवार व मित्रों को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में नवीन मतदाता मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा व अन्य अधिकारी व विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें