मिहींपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर थाना अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बा के पांडेयपुरवा निवासी एक युवक द्वारा पड़ोसी के घर में ईंट फेंक दी गई थी। गुस्साए पड़ोसियों ने युवक के घर में घुसकर उसकी जमकर पिटाई की। जिससे युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिहींपुरवा कस्बा के पांडेयपुरवा निवासी पप्पू (25) मनोरोगी था। बुधवार की रात छत पर टहलते समय उसने पड़ोसी बंटी मदेशिया के घर के शटर पर ईंट फेंक दी थी। जिससे विपक्षी आक्रोशित हो गए और घर में घुसकर उसके पुत्र की जमकर पिटाई की। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मृतक की मां कलावती ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए कलावती की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर के आधार पर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों क तलाश शुरू कर दी गई है।