फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकाउंटिग में कृष्णावती ने जीता प्रधानी चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। विकास खंड शिवपुर के ग्राम पंचायत खैराधौकल के प्रधानी चुनाव में बृहस्पतिवार को एसडीएम के निर्देश पर रिकाउंटिंग कराई गई। इस दौरान कृष्णावती 30 मतों के अंतर से चुनाव जीत गईं। जबकि मौजूदा ग्राम प्रधान रहीमा को पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विकास खंड शिवपुर के ग्राम पंचायत खैराधौकल में 29 अप्रैल 2021 को ग्राम प्रधान का चुनाव कराया गया था। जिसकी मतगणना पांच मई 2021 को कराई गई थी। चुनाव में सात प्रत्याशी मैदान में थे। किताब चुनाव निशान से चुनाव लड़ रहीं रहीमा को मतगणना के दौरान महज दो मतों के अंतर से जीत मिली थी। दूसरे स्थान पर कृष्णावती थीं। मतगणना से असंतुष्ट होकर कृष्णावती ने दोबारा मतगणना कराने की मांग की थी, लेकिन उस समय रिकाउंटिंग नहीं कराई गई थी। कृष्णावती ने मामले में एसडीएम के न्यायालय पर याचिका दायर कर रिकाउंटिंग की मांग की थी।
मामले में जल्द निस्तारण न होने पर कृष्णवती उच्च न्यायालय में वाद दायर किया। उच्च न्यायालय में मामले सुनवाई करते हुए एसडीएम नानपारा अजीत परेश को तीन माह में वाद का निस्तारण कराने का निर्देश दिया था। उच्च न्यायालय के निर्देश पर एसडीएम ने प्राथमिकता के आधार पर वाद की सुनवाई करते हुए गत सात नवंबर को रिकाउंटिंग कराने का निर्णय दिया।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्णय के बाद बृहस्पतिवार को तहसील के सभागार में एसडीएम नानपारा व महसी की निगरानी में बैलेट बॉक्स खोलकर रिकाउंटिंग कराई गई। करीब तीन घंटे तक चली रिकाउंटिंग के दौरान रहीमा को 609 और कृष्णावती को 639 मत मिले। 230 अवैध मत प्राप्त हुए। रिकाउंटिंग में कृष्णवती को 30 मतों से विजयी घोषित किया गया। इस दौरान नानपारा के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर समेत काफी संख्या पुलिसबल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें