फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पिंजरे में फंसा युवक, दो घंटे तक रहा कैद

Sat, 29 Nov 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पिंजरे में फंसा ग्रामीण। - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बहराइच। फखरपुर के उमरी दहलो गांवमें तेंदुए को पकड़ने के लिए लगे पिंजरे में शुक्रवार भोर में एक युवक फंस गया, उसे वन विभाग की टीम ने निकाला। युवक ने बताया कि वह पिंजरा चेक करने के लिए आया था, तभी अंदर आते ही कैद हो गया।
विज्ञापन




वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के निकट पिंजरा लगाया है, जिसमें एक बकरी को लालच के लिए बांधा गया है, लेकिन इस पिंजरे में गांव निवासी प्रदीप शुक्रवार सुबह बंद मिला। प्रदीप ने बताया कि वह पिंजरे की स्थिति देखने गया था, तभी पिंजरा बंद हो गया और वह उसमें फंस गया। काफी प्रयास के बाद पिंजरा नहीं खुला, तब युवक ने फोन से ग्रामीणों को सूचना दी।


मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने वन विभाग को जानकारी दी। वन कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकाला। इस दौरान युवक करीब दो घंटे तक पिंजरे में कैद रहा।
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया कि युवक पिंजरे में फंस गया था, सूचना मिलने पर टीम को भेजकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया, युवक को कोई चोट नहीं आई। वहीं कुछ लोगों का कहना है बंधी बकरी को चुराने की कोशिश में युवक कैद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें