नानपारा (बहराइच)। कोतवाली नानपारा में बालू लदे ट्रक पर खड़े होकर बालू की नाप लेते समय एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली नानपारा के ग्राम पंचायत भज्जापुरवा निवासी मुस्तफा (48) शहर स्थित एक लॉन में काम करता था। सोमवार को वहां चल रहे निर्माण कार्य को लेकर एक ट्रक बालू आई थी। ट्रक पर चढ़कर मुस्तफा बालू की नाप ले रहा था।
इसी दौरान वह ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बचने की उम्मीद में आननफानन में उसे लेकर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचे, लेकिन चिकित्सकाें ने मौत की पुष्टि कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि जांच की जा रही है।