फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशवासियों को लूटने के लिए बना है इंडिया गठबंधन : बृजभूषण

Mon, 04 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विपक्ष का इंडिया गठबंधन देश के लोगों को लूटने के लिए बनाया गया गठजोड़ है। गठबंधन के घटक दल सांप, बिच्छू, नेवला और कबूतर की तरह है। इंडिया गठबंधन से देश का कोई भला नहीं होने वाला। यह बातें कैसरगंज लोकसभा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को शहर में एक निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से कही।
विज्ञापन


सांसद ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता को बरगलाने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जैसे बरसात के मौसम में सांप्, बिच्छू, मोर, नेवला व कबूतर सुरक्षित स्थान की तलाश करते हैं। ठीक इसी तरह इंडिया गठबंधन के लोग हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन अपना नेता क्यों नहीं घोषित करता है कि इसमें कौन संयोजक होगा, कौन प्रधानमंत्री। चुनाव के बाद यहीं गठबंधन भरभरा कर गिर जाएगा।
वन नेशन व वन इलेक्शन के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि अभी कमेटी बनाई गई है। पहले चर्चा होगी, उसके बाद 15 राज्यों की सहमति के साथ दो तिहाई बहुमत चाहिए। लेकिन लोग चर्चा से भाग रहे हैं। राहुल गांधी के संसद में न बोलने वाले बयान पर सांसद ने कहा कि राहुल की उम्र 50 के पार हो गई है, लेकिन उनमें अभी तक गंभीरता नहीं आई है।
विज्ञापन

कभी संसद में आंख मारते हैं, तो कभी झपकी लेते हैं। कार्यक्रम से पूर्व किसान पीजी कालेज के सचिव मेजर डा.एसपी सिंह ने कालेज परिसर में सामने सांसद बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक सुभाष त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख हुजूरपुर अजीत प्रताप सिंह, शलभ खन्ना, निशंक त्रिपाठी, एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, सुनील सिंह, अभिलाषा वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें