घरवालों से कहासुनी के बाद युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगा ली आग
- फोटो : संवाद
यूपी के बहराइच में शुक्रवार को एक युवक ने परिजनों के साथ हुई कहासुनी के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक की चीख सुनकर एवं लपटें देख ग्रामीण दौड़े। उन्होंने आग बुझाई और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजौवापुर की है। गांव निवासी सरफुद्दीन (21) का शुक्रवार को किसी बात पर परिजनो से विवाद हो गया था। इससे नाराज सरफुद्दीन घर से बाहर निकला। खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगते ही युवक चीख पड़ा और इधर-उधर भागने लगा।
युवक की हालत नाजुक
युवक की चीख सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने कंबल व पानी डालकर आग बुझाई। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश कुमार शुक्ल ने एंबुलेंस से घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। लगभग 80 प्रतिशत झुलसने के कारण युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विवादित पोस्ट डालने के बाद दर्ज है मुकदमा
जिले के महसी तहसील के महराजगंज में हुए रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड व उसके बाद हुई आगजनी को लेकर सरफुद्दीन ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डाली थी। इसके बाद पुलिस ने सरफुद्दीन पर मुकदमा दर्ज किया था और केस चल रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही
थाना प्रभारी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर युवक को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जांच पड़ताल की ज रही है।