बहराइच। गोरखपुर-लखनऊ रेल प्रखंड पर जरवलरोड स्टेशन के पास गुरुवार सुबह एक यात्री की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष है। उसकी मौत ट्रेन से गिरकर उसकी चपेट में आने से हुई है।