फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
बहराइच में पुलिस द्वारा पकड़े गए अपहरण करने वाले आरोपी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। नगर कोतवाली क्षेत्र के कानूनगोपुरा मोहल्ला निवासी एक युवक का मुख्य बाजार से शनिवार की रात कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। आरोपी कार से अपहरण कर युवक को झिंगहाघाट पुल की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही घेराबंदी कर कार को रोक लिया। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से युवक को छुड़ाया गया। इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने एक लड़की के प्यार के चलते अपहरण की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। एक आरोपी के पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के कानूनगोपुरा उत्तरी मोहल्ला निवासी विनायक खरे पुत्र नरेशचंद्र खरे शनिवार की रात अस्पताल चौराहेे से घर आ रहा था। तभी रिसिया होटल के निकट गली में पांच अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर कार में बैठा लिया। विनायक खरे के पिता ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जिले की पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर घेराबंदी शुरू कर दी। वाहनों की चेकिंग की जाने लगी। कुछ देर बाद कोतवाली नगर और दरगाह पुलिस की संयुक्त टीम ने झिंगहाघाट पुल के निकट कार को घेराबंदी कर रोक लिया।
कार से अपहृत विनायक खरे को छुड़ाया गया। जबकि कार चालक गोंडा के सिविल लाइन निवासी ऋषभ त्रिपाठी पुत्र अशोक त्रिपाठी, कोतवाली नगर के ही पहड़वा केशवपुर निवासी चंद्रभान सिंह, सुल्तानपुर के थाना लंभुहा के ग्राम परमानपुर निवासी अनूप मिश्रा, गोंडा के पीएसी कैंप के निकट रहने वाले शिवम उर्फ साहिल सिंह और गोंडा के प्रजापुरम आयुष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप ने बताया कि गोंडा निवासी ऋषभ त्रिपाठी एक लड़की से प्रेम करता था, जबकि विनायक खरे से भी उसके संबंध हो गए थे। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक का अपहरण कर लिया।
उसके पिता ने हत्या किए जाने की आशंका जतायी, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और कुछ देर बाद भी अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि कार के साथ ही आरोपी चंद्रभान सिंह के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस टीम में यह रहे शामिल
एएसपी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली नगर के निरीक्षक इकरार अहमद, उपनिरीक्षक सुरेश यादव, सिपाही फिरोज अंसारी व अजय यादव और दरगाह शरीफ के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सिपाही ओंकार विश्वकर्मा व मुकेश पाठक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें