नानपारा (बहराइच)। नानपारा देहाती में तालाब में नहाते समय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के नानपारा देहाती गांव निवासी प्रेम बाबू पुत्र विजयी रविवार को गांव में ही स्थित तालाब में नहाने गए थे। बताया जाता है कि गहरे पानी में चले जाने के कारण युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। नानपारा कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)