फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sun, 27 Apr 2025 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
अंकुश वर्मा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
चरदा (बहराइच)। ग्राम पंचायत रामबख्सपुरवा निवासी अंकुश वर्मा (22) की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अंकुश पत्नी को घर लाने के लिए ससुराल गया था। अंकुश के माता-पिता ने सास व सालोंं पर विषाक्त खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


रुपईडीहा क्षेत्र के रामबख्शपुरवा निवासी शारदा देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके बेटे अंकुश की शादी दो साल पहले जुमईपुरवा निवासी सुशीला के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि आए दिन अंकुश के साले व सास घर आते थे और अंकुश से मारपीट करते थे। शुक्रवार को भी सभी घर आए थे और अंकुश की पिटाई की थी। वहीं बेटे को बचाने के दौरान उसे भी पीट दिया था। शाम को अंकुश पत्नी को घर लाने के लिए ससुराल गया था। वहां उसे चाय या खाने में विषाक्त दे दिया गया। हालत खराब होने पर उसे सीएचसी चरदा में भर्ती करवाया। वहां उसकी मौत हो गई। मां शारदा ने बताया कि थाने में तहरीर देकर बहू, सास व सालोंं पर हत्या का केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थान प्रभारी दद्दन सिंह का कहना है कि शव को कब्जे मेंं लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के आरोपोंं की जांच की जा रही है। जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें