फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पत्नी को लेने के लिए ससुराल जा रहे युवक की दुर्घटना में गई जान

Thu, 12 Nov 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पत्नी को लेने ससुराल जा रहे नगर के गुदड़ी निवासी पियूष मिश्रा (32) की बृहस्पतिवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। सीतापुर मार्ग पर मोगलहा स्थित पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन


मोहल्ला गुदड़ी निवासी पियूष मिश्रा की पत्नी भाई दूज पर अपने मायके महसी तहसील के मोगलहा गई थीं। बृहस्पतिवार दोपहर पियूष बाइक से उन्हें लेने ससुराल जा रहे थे। सीतापुर मार्ग पर मोगलहा स्थित पेट्रोल पंप के पास आगे चल रहे बाइक सवार ने अचानक पेट्रोल पंप की ओर बाइक मोड़ दी। इससे पीछे आ रहे पियूष की बाइक उससे टकरा गई।

हादसे में पियूष गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार सिकंदरपुर निवासी विद्याप्रकाश शुक्ला को भी चोट आई।

सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पियूष को मृत घोषित कर दिया। विद्याप्रकाश को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पियूष के भाई यश ने बताया कि उनका विवाह दो वर्ष पहले हुआ था। हादसे के बाद परिवार में मायूसी छा गई।
विज्ञापन


देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी।


-
ससुराल में सूचना पहुंचते ही पसरा मातम
पियूष की मौत की सूचना ससुराल पहुंची तो वहां भी मातम पसर गया। ससुराल के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां परिजनों के बिलखने से माहौल गमगीन हो गया।



हेलमेट नहीं लगाए हुए थे बाइक सवार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोगलहा पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में घायल हुए दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे में घायल पियूष सिर में चोट लगने से बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें