फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पिकअप से कुचल कर युवक की जान गई

Wed, 14 Jun 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक युवक की पिकअप से कुचल कर मौत हो गई। मृतक के भाई ने पिकअप चालक पर जानबूझ कर पिकप से कुचलने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदी थाना क्षेत्र के शेखदहीर निवासी पवन कुमार(32) मंगलवार को पिकअप से बरात में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान जिस पिकअप पर वह बैठा था, उसी से कुचल कर उसकी संदिग्ध मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने आए भाई बबलू शुक्ला ने आरोप लगाते हुए बताया कि पवन मुन्नीलालपुरवा से खंभरिया शुक्ल जा रहा था। वह पिकअप पर बैठा था, इसी दौरान शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने पिकअप पेड़ से टकरा दी जिससे पवन नीचे गिर गया।

इसके बाद पिकप ड्राइवर ने पवन को कुचल दिया। परिजनों ने बताया कि थाने पर तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से फरार है, चालक पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें