फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, अनाथ हुए दो बच्चे

Wed, 14 Jun 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ मार्ग पर तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के ग्राम पंचायत परसदा निवासी आशीष कुमार(30) ठेके पर टिन शेड लगाने का काम करता है। मंगलवार को उसे नानपारा में टिन शेड लगाने का काम मिला था, जिसको लेकर वह लखनऊ से नानपारा जा रहा था। इसी दौरान लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासर के पास उसे सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर कार दी।
हादसे में आशीष का हेलमेट टूट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं डीसीएम को चालक समेत गिरफ्तार कर लिया। शव का पोस्टमार्टम करवाने आए पिता श्याम लाल ने बताया कि आशीष उनका इकलौता बेटा था और वही बुढ़ापे का सहारा था। वहीं आशीष के भी दो बच्चे बेटी शावनी(3) व बेटा शिवा (दो माह) का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें