फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने गया युवक ट्रेन से कटा, मौत

Sun, 05 Jul 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से परीक्षा देकर लौट रहा गाजीपुर निवासी एक युवक रविवार को ट्रेन से गिर गया। मौके पर ही उसकी कटकर मौत हो गई। जीआरपी गोंडा ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवलरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के निकट रविवार शाम पौने पांच बजे के करीब लखनऊ से गोरखपुर जा रही जम्मूतवी ट्रेन से एक 35 वर्षीय युवक गिर पड़ा। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

युवक की पहचान गाजीपुर जनपद के ताजपुर गांव निवासी बृजेश पुत्र लक्षीराम यादव के रूप में हुई है। वह स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए रविवार को लखनऊ में होने वाली परीक्षा में शामिल होने गया था। उसके पास से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी उदय मांटेसरी कॉलेज सेक्टर-एक, अलीगंज लखनऊ का प्रवेश पत्र मिला है।
विज्ञापन


युवक के ट्रेन से कटने की सूचना पर जीआरपी गोंडा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में ले लिया है। युवक के परिवारीजनों को भी हादसे की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें