चित्तौरा। हेमरिया निवासी युवक ने बृहस्पतिवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन युवक को लेकर बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। डॉक्टरों ने शव आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया।
पिंकू सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई रिंकू सिंह (32) का उनकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर भाई ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालात बिगड़ी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिवार के लोगों ने आननफानन रिंकू को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने रिंकू को भर्ती कर इलाज शुरू किया, मगर इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह रिंकू की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।