तीन दिन पूर्व खाना बनाते समय ढिबरी की चपेट में आकर झुलसी युवती ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह बलरामपुर जिले की रहने वाली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बलरामपुर के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र अंतर्गत लौकहवा गांव निवासी मोनी (18) शुक्रवार भोर खाना बनाने जा रही थी। उसने रसोई घर में उजाले के लिए ढिबरी जलाई थी।
इसी बीच ढिबरी पलट गई, जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर मोनी झुलस गई। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
परिवारीजन शुक्रवार दोपहर मोनी को लेकर बहराइच जिला अस्पताल पहुंचे। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक वह 95 फीसदी झुलसी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।