फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के युवक में डेंगू की पुष्टि, हालत गंभीर

Wed, 26 Aug 2015 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद स्वास्थ्य महकमा डेंगू को लेकर अलर्ट नहीं है। नतीजा डेंगू ने जनपद में दस्तक दे दी है।
विज्ञापन


बुधवार को रामगांव निवासी एक युवक में इस रोग की पुष्टि हुई है। उसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। हालत गंभीर बनी है।

शहर से सटे रामगांव क्षेत्र निवासी अमान (19) को एक पखवारे से शरीर में दर्द व हल्का बुखार महसूस हो रहा था। चार दिन पहले हालत बिगड़ने पर उसके परिवारीजनों ने उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में फिजीशियन को दिखाया।

डॉक्टर ने डेंगू की संदिग्धता के आधार पर खून जांच कराने की सलाह दी और बुखार का उपचार शुरू किया। अमान ने पुलिस लाइन रोड स्थित आस्था पैथोलॉजी में ब्लड सैंपल की जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पैथोलॉजी संचालक डॉ. जी सिंह ने बताया कि एंटीजन पॉजिटिव मिला है। प्लेटलेट्स सामान्य हैं। अमान के ब्लड में एक लाख 70 हजार प्लेटलेट्स काउंट हुए हैं। फिजीशियन ने अमान को भर्ती कर उपचार शुरू किया है लेकिन हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें