फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियर शरीफ व बहराइच के पहलवान जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। सिंगिया नसीरपुर में स्थित बाबा मिस्कीम शाह के मजार पर सलाना उर्स का आयोजन मंगलवार को हुआ। इस मौके पर मेले व दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहले दिन कलियर शरीफ व बहराइच के पहलवान ने मुकाबला जीता। जबकि दो मुकाबले बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन

महसी तहसील अंतर्गत सिंगिया नसीरपुर गांव में बाबा मिस्कीम शाह की मजार स्थित है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष मंगलवार को उर्स का आयोजन हुआ। उर्स के मौके पर आयोजित दंगल में पहला मुकाबला बहराइच के पहलवान धनीराम व राजस्थान के पहलवान भूकंप सिंह के बीच हुआ। जिसमें धनीराम ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला हरिद्वार के पहलवान राहुल व ग्वालियर के पहलवान काला चीता के बीच हुआ। पांच मिनट तक चले मुकाबले में दोनों बराबरी पर रहेे।
तीसरा मुकाबला महाराष्ट्र के जगदीश पहलवान व कलियर शरीफ के गनी पहलवान के बीच हुआ। जिसमें गनी पहलवान ने जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला नागेंद्र पहलवान बलिया व मोनू पहलवान राजस्थान के बीच हुआ। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। आयोजक वारिस अली व प्रधान प्रतिनिधि मंसूर खां ने बताया कि तीन दिनों तक मुकाबला चलेगा। इस दौरान जिब्राइल, अख्तर अली, मोहम्मद हरीश, सज्जन अली, मोहम्मद निजाम, मोहम्मद सहबान, राजकुमार, संतराम, राजितराम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें