फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। भाजपा उर्रा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को जालिमनगर में हुई, जिसमें विधायक व जिला मंत्री समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करें।
विज्ञापन

बलहा विधानसभा क्षेत्र के उर्रा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक जालिमनगर गांव में हुई। संगठनात्मक बैठक के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि डॉ. आनंद कुमार गोंड व विशिष्ट अतिथि बलहा विधायक सरोज सोनकर रहीं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. आनंद गोंड ने कहा कि आगामी माह में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करवाने में सहयोग करें, जिससे पंचायत चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक जीत मिले। विधायक सरोज सोनकर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम सभी पंचायत चुनाव में भी परचम लहराएंगे। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिवसागर गौतम ने कहा कि सभी मिलकर पंचायत चुनाव में भागीदारी करेंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बलराम मौर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष उदयराज सिंह, आलोक जिंदल, चंद्रभूषण सिंह, संजीव गोंड, ज्ञानसागर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें