फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से मजदूर की मौत

Thu, 29 Dec 2016 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुखी पर‌िवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तराई में ठंड जानलेवा साबित हो रही है। ठंड की चपेट में आने से बुधवार रात एक मजदूर ने दम तोड़ दिया। वह मजदूरी करने रोजाना साइकिल से नेपाल जाता था। इस दौरान ठंडक की चपेट में आए मजदूर की घर में मौत हो गई। परिवारीजनों ने तहसील को सूचना देने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन


यह घटना नवाबगंज क्षेत्र में हुई। ग्राम चौगड़वा निवासी शकील अहमद (40) पुत्र नसीर अहमद नेपाल में मजदूरी का काम करता था। वह प्रतिदिन सुबह साइकिल से नेपाल जाता और रात में घर लौटता था। बुधवार को अधिक ठंडक होने के कारण रात आठ बजे के करीब वह घर लौटा। घर लौटते ही उसे तेज ठंड का एहसास हुआ।

परिवारीजनों के मुताबिक शकील को कपकपी छूट रही थी। ठंड लगने के बारे में उसने पत्नी शमीम बानो को बताया। परिवारीजन उसे एक चिकित्सक के पास ले जा रहे थे तभी शकील ने दम तोड़ दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने बताया कि मौत की सूचना तहसील कर्मियों को दी गई लेकिन कोई भी नहीं आया है। उनका इंतजार करने के बाद परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें