फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के कारण 1.12 करोड़ के काम अधर में

Mon, 30 Oct 2017 10:43 PM IST
बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में जर्जर हालत में पड़ा घंटाघर पार्क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमृत योजना के तहत होने वाले सारे काम निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण लटक गए हैं। योजना के तहत 1.12 करोड़ रुपये से होने वाले पार्कोें के सौंदर्यीकरण के लिए जून में निविदा निकाली गई थी। मगर स्थानीय नेताओं के दबाव और ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू होने के बाद निविदा निरस्त कर देनी पड़ी थी। ऐसे में चुनाव बाद ही काम शुरू होने की संभावना है।       
विज्ञापन


पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम होना था। जिसके लिए नगरपालिका ने प्रस्ताव बनाकर यूपी सरकार को भेजा था। केंद्र सरकार से बजट मिलने के बाद यूपी सरकार ने काम शुरू किए जाने को हरी झंडी दे दी थी। जून माह में 1.12 करोड़ रुपये से होने वाले कार्यों के लिए नगरपालिका द्वारा निविदा निकाली गई थी लेकिन स्थानीय नेताओं के दबाव और एक मंत्री के दबाव में निविदा को निरस्त कर दिया गया। नगरपालिका द्वारा ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू होने का हवाला देते हुए सभी कार्यों को बाद में कराने पर टाल दिया गया। मगर इसके बाद आचार संहिता लागू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें