फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल से तहसीलों में कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कन्नौज में लेखपालों के साथ हुई घटना के विरोध में जिले के लेखपालों ने शनिवार को भी धरना प्रदर्शन किया। लेखपालों ने मांगों के पूरा नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। लेखपालों के कार्य बहिष्कार के कारण जिले की सभी छह तहसीलों में कामकाज ठप रहा। लेखपाल संघ ने दोषी अधिवक्ताओं पर कड़ी कार्रवाई के साथ ही कन्नौज के डीएम व एसपी के स्थानांतरण की भी मांग की है।
विज्ञापन

कन्नौज में साथी के साथ मारपीट और बंधक बनाए जाने की घटना के बाद उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर पूरे प्रदेश के लेखपाल आंदोलित हो उठे हैं। जिले के लेखपालों ने भी 25 सितंबर से तहसीलों में कामकाज ठप करते हुए प्रदर्शन शुरू कर रखा है।
जिलाध्यक्ष जयराज सिंह और जिला मंत्री त्रियुगीनरायन शुक्ला की अगुवाई में शनिवार को भी सदर तहसील में लेखपालों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जयराज सिंह ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में सभी लेखपाल कलमबंद हड़ताल करते हुए आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सदर तहसील अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र, मंत्री अवधेश कुमार, आशुतोष मिश्रा, गिरिवर सिंह, पेशकार सिंह, दिलीप मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर जिले के नानपारा, पयागपुर, मोतीपुर, महसी और कैसरगंज तहसील में भी लेखपालों का प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें