फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाड़ी देशों में बेचने के लिए भेजी जा रहीं दो युवतियों समेत महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
रुपईडीहा में एसएसबी द्वारा पकड़ी गई महिला मानव तस्कर। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। खाड़ी देशों में नेपाल से युवतियों को नौकरी का झांसा देकर बेचने की तैयारी की जा रही थी। सीमा पर चेकिंग के दौरान एसएसबी व देहात संस्था के लोगोें ने तस्कर को दो युवतियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महिला तस्कर के पास से दोनों युवतियों के पासपोर्ट मिले हैं। उसके कब्जे से इराक, सऊदी अरब, ईरान और नेपाल की करेंसी भी बरामद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला तस्कर को जेल भेज दिया है। जबकि युवतियों को नेपाली संस्था के सुपुर्द किया गया है।
देहात संस्था के चेकिंग बूथ पर कार्यरत कर्मचारी देवेश कुमार ने गुरुवार की सुबह एक युवती को संदिग्ध देख पूछताछ की। एसएसबी 42वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट शैलेष कुमार को भी सूचना दी गई। इस पर एसएसबी के जवानों ने पूछताछ की। इस पर नेपाल निवासी महिला तस्कर कल्पना राई तमांग ने बताया कि वह दोनों युवतियों को खाड़ी देशों में भेजने के लिए ले जा रही थी।
विज्ञापन

दिल्ली से दोनों युवतियों को फ्लाइट से सऊदी अरब भेजा जाना था। एसएसबी ने उसके पर्स से दोनों युवतियों के पासपोर्ट भी बरामद किए। एसएसबी के प्रभारी कमांडेंट शैलेष कुमार ने बताया कि तस्कर के पास से इराक, सऊदी अरब, ईरान और नेपाल की करेंसी भी बरामद हुई। युवतियों को नौकरी का झांसा देकर भेजा जा रहा था। महिला तस्कर को रुपईडीहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें