कैसरगंज (बहराइच)। माता भगवती कुंज आश्रम परसेंडी में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय नारी संघ पैरवी दल ने बैठक की। इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर भविष्य के लिए योजनाएं बनाईं। परियोजना निदेशक किरण बैंस ने कहा कि महिलाएं सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें। अपने हक के लिए आगे आएं। उन्होंने बाल विवाह, किशोरी शिक्षा, घरेलू हिंसा आदि पर भी चर्चा की। अर्पिता ने अगले तीन माह की गतिविधियों के लिए रणनीति तैयार की। अभय ने महिलाओं को शिक्षा, संपत्ति, कार्य, मातृत्व लाभ, सुरक्षा, मताधिकार और स्वास्थ्य का अधिकार के बारे में बताया। इस अवसर पर इंद्रावती, सुशीला, रामरती, सोनी, जितेंद्र व विपिन आदि मौजूद रहे।