फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सेवा संकल्प अभियान में महिलाओं और बच्चों को मिला लाभ

विज्ञापन
फखरपुर में प्रमाण पत्र वितरित करते सांसद डॉ. आनंद गोंड।
विज्ञापन
बहराइच/रिसिया। बाल विकास परियोजना फखरपुर के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान और आंगन मिलन सेवा-राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का आयोजन बुधवार को ब्लॉक सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड रहे। उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से 10 आंगनबाड़ी केंद्रों को किशोरियों के लिए खेल किट वितरित की। कार्यक्रम में पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और पांच बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र, मोबाइल और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए किट भी वितरित की गई।
विज्ञापन

उधर रिसिया विकासखंड कार्यालय के सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनबाड़ी और पंचायत विभाग के स्टाल लगाए गए। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल और बीडीओ सचिन भारती ने स्टालों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर शुगर, बीपी और आंखों की जांच की गई। बताया गया कि शिविर तीन अक्टूबर तक चलेगा। ग्राम प्रधान, सचिव और रोजगार सेवक ग्रामीणों को शिविर की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें