फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव

Thu, 19 Nov 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। मोतीपुर क्षेत्र के गुलरिहा जगतापुर गांव में मंगलवार को 45 वर्षीय ज्ञानी देवी का शव घर में मिला। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में मातम पसर गया। मृतका के बेटे शीबू ने अपने चाचा पर मां की पिटाई करने का आरोप लगाया है। वहीं, कुछ परिजनों ने महिला के विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


शीबू ने मोतीपुर थाने में सूचना देकर आरोप लगाया कि उसके चाचा घर में उनकी मां की पिटाई कर रहे थे, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, महिला की मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

सीओ एपी सिंह ने बताया कि मोतीपुर थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें