हुजूरपुर। ग्राम पंचायत चिलौली के रामदीनपुरवा में शनिवार रात एक महिला का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
गांव निवासी पूजा (35) का शव शनिवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। पति सांभर यादव ने घटना की जानकारी कैसरगंज के कुरसंडा निवासी मायके वालों को दी। सूचना पर परिजन ससुराल पहुंचे। मृतका के भाई राजू यादव ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व पूजा का विवाह सांभर से हुआ था। दोनों के दो बच्चे हैं। आरोप है कि सांभर किसी दूसरी महिला से बात करता था, जिसका विरोध करने पर वह पूजा के साथ मारपीट करता था।
परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विपिन प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तिकुनिया मोहाना नदी किनारे सिंचाई विभाग । संवादद्वारा कटान रोकने को लेकर लगाई गई जिओ ट्यूब फटी