फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल के दौरान महिला की हालत बिगड़ी

Sun, 10 Jul 2016 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ कलेक्ट्रेट में एक जुलाई से अनशन कर रहे शाहनेवाजपुर साहबपुरवा के ग्रामीणों ने गत रविवार से भूख हड़ताल शुरु कर दी। उनमें शामिल एक महिला की रविवार को हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। अनशनकारियों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। 
शाहनेवाजपुर साहबपुरवा के ग्रामीणों ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

आरोप है कि शराब कारोबारियों ने पुलिस की मिलीभगत से कुछ दिन पूर्व गांव में पूजा पाठ कर रहे महिलाओं व पुरुषों की पिटाई कर दी। इससे आहत ग्रामीणों ने एक जुलाई से कलक्ट्रेट पर अनशन शुरु किया। प्रशासन द्वारा संज्ञान नहीं लेने पर रविवार से ग्रामीणों भूख हड़ताल कर दी।
विज्ञापन


इससे राम आधार की पत्नी रेनू निषाद की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। रेनू को परिचितों ने नर्सिंग होम में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई। भूख हड़ताल में रविवार को राजेंद्र प्रसाद, पूरन निषाद, राम सूरत, क्षेत्र पंचायत सदस्य रीता गुप्ता, बदलू समेत तमाम शामिल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें