फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में उतराता मिला महिला का शव

Sun, 14 Feb 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका शव रविवार सुबह जमुनहा बहराइच स्थित उल्टहवा पुल के नीचे नाले में उतराता मिला। पुलिस ने लाश को नाले से बाहर निकाला। परिवारीजनों के अनुसार लापता बुजुर्ग महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जमुनहा के शिकारी चौड़ा निवासी जैतुना (50) पत्नी सय्यद शनिवार सुबह अचानक लापता हो गई थी। परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

रविवार सुबह कुछ लोगों ने जमुनहा बहराइच मार्ग स्थित उल्टहवा पुल के नीचे नाले में एक महिला का शव  उतराता देखा। इसकी जानकारी लोगों ने मल्हीपुर पुलिस को दी।

पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो बुजुर्ग महिला की पहचान जैतुना पत्नी सय्यद के रूप में हुई। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक महिला के परिवारीजनों को दिया। इस दौरान परिवारीजनों ने बताया कि काफी दिनों से महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। अक्सर वह घर से बाहर निकल जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें