फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

Fri, 21 Jul 2017 10:26 PM IST
बहराइच
विज्ञापन
तीन नवजातों के साथ भर्ती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरकटवा गांव निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजनों ने इकौना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर स्वास्थ्य कर्मी प्रसव कराने में विफल रहे। इस पर महिला को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर ऑपरेशन से महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना अंतर्गत चोरकटवा गांव निवासी सुकई की 30 वर्षीय पत्नी मुन्नी गर्भवती थी। उसे शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवारीजनों ने मुन्नी को किसी तरह इकौना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया। यहां पर स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसव कराने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।

मुन्नी की हालत बिगड़ते देख उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह 10 बजे के आसपास एंबुलेंस से मुन्नी अस्पताल पहुंची। यहां पर डॉक्टरों ने भर्ती कर ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। आपरेशन से मुन्नी ने तीन बेटों को जन्म दिया। इससे परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। जिला महिला अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक जच्चा और बच्चा सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें