फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कल से बंद हो जाएगा बहराइच-चिलवरिया के बीच समपार फाटक

Tue, 02 Apr 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। यातायात निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए बहराइच-चिलवरिया के बीच समपार संख्या 40 ए पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसकी वजह से चार अप्रैल से यह फाटक अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे फिर से चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चिलवरिया-बहराइच रेल प्रखंड पर समपार संख्या 40 ए पर आरओबी निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। चार अप्रैल से इस समपार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। आरओबी बनने से जहां लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। समपार संख्या 40 ए के स्थान पर समपार संख्या 39 ए और समपार संख्या 41 ए यातायात के आवागमन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
आरओबी बनने के बाद फिर चालू कर दिया जाएगा
बहराइच-चिलवरिया के बीच समपार संख्या 40 ए पर आरओबी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। चार अप्रैल से यह फाटक अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होते ही इसे चालू कर दिया जाएगा। - पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें