फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा घायल

Sat, 08 Aug 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अगैया गांव निवासी महिला शुक्रवार दोपहर बेटे के साथ बाइक से दवा लेने नगर मुख्यालय आ रही थी। सोहरवा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



गांव निवासी आमना (48) कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार न होने पर वह शुक्रवार दोपहर बेटे बबलू (20) के साथ बाइक से दवा लेने नगर मुख्यालय आ रही थीं। सोहरवा के पास विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने आमना को मृत घोषित कर दिया, जबकि बबलू का इलाज जारी है।


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस कार की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें