फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: करंट लगने से महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
करंट लगने से घायल रामेश्वर। - फोटो : करंट लगने से घायल रामेश्वर।
विज्ञापन
फखरपुर। ग्राम टेंडवा महंत के मजरा लोनटाड़ा में मंगलवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मीटर बदलने आए कर्मचारियों की लापरवाही से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजकुमार वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले मीटर बदलने के लिए बिजली कर्मचारी आए थे। मीटर बदलते वक्त बिजली कर्मियों ने एक तार उसमें से निकालकर छत में निकले सरिया से बांध दिया। सोमवार शाम को मां सुंदरा देवी (61) छत से कपड़े उतार रही थीं, तभी अचानक सरिया के संपर्क में आ गईं और उन्हें करंट लग गया। उन्हें बचाने पिता रामेश्वर (65) दौडे तो उन्हें भी करंट लग गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मां सुंदरा देवी की मौत हो गई।
ग्राम प्रधान प्रवेश वर्मा ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कर्मचारियों की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। वहीं, करंट लगने से रामेश्वर प्रसाद की चार उंगलियां कट गई हैं।विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि इस विषय में सूचना मिली है। जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें