उर्रा (बहराइच)। मुरावनपुरवा गांव के पास बस का इंतजार कर रही महिला को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
मोतीपुर थाना अंतर्गत मोतीपुर निवासी सहजराम की पत्नी ममता का मायका ईसानगर थाना क्षेत्र के कुरतहिया गांव में है। ममता (40) सोमवार को भाई के साथ घर जा रही थीं। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर मुरावनपुरवा के निकट ममता बस का इंतजार कर रही थी। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही ममता की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया है।